Skip to content
News Mozi
Menu
  • Home
  • Web Stories
  • Tour & Travel
  • sarkari result
  • Contact US
  • News
  • player
Menu
kisan samman nidhi yojana list

किसान सम्मान निधि लिस्ट 2022: pmkisan.gov.in List || kisan samman nidhi yojana list

Posted on March 4, 2022

kisan samman nidhi yojana list किसान सम्मान निधि योजना लिस्ट को केंद्र सरकार द्वारा ऑनलाइन पोर्टल पर जारी कर दिया गया है । देश के जिन छोटे व सीमांत किसानो ने सरकार द्वारा आर्थिक सहायता प्राप्त करने के लिए इस योजना के तहत ऑनलाइन आवेदन किया है तो वह लाभार्थी पीएम किसान सम्मान निधि योजना की ऑफिसियल वेबसाइट pmkisan.gov.in पर जाकर Kisan Samman Nidhi List में अपना नाम देख सकते है। जिन लोगो का नाम इस किसान सम्मान निधि योजना लिस्ट 2022 में आएगा उन्हें सरकार द्वारा 6000 रूपये की आर्थिक सहायता तीन किश्तों में प्रदान की जाएगी । किसान सम्मान निधि लिस्ट, PM Kisan Status, आधार रिकॉर्ड व Kisan Samman Nidhi List से जुडी सभी जानकारी हमारे द्वारा प्रदान की जारी है

Table of Contents

  • किसान सम्मान निधि 10वीं किस्त
    • किसानों के लिए ईकेवाईसी कराना हुआ महत्वपूर्ण
    • किसान सम्मान निधि eKYC ऑनलाइन 2022
      • किसान सम्मान निधि के लिए ई केवाईसी अनिवार्य
      • 1 जनवरी 2022 को जारी की जाएगी 10वीं किस्त की राशि
      • सभी किसानों के खाते में जल्द आएगी दसवीं किस्त की राशि
      • Overview Of Kisan Samman Nidhi Yojana List 2022

किसान सम्मान निधि 10वीं किस्त

जैसे कि आप सभी लोग जानते हैं किसान सम्मान निधि योजना के अंतर्गत अब तक सरकार द्वारा 9 किस्ते जारी की जा चुकी है। 10वीं किस्त की राशि केंद्र सरकार द्वारा 1 जनवरी 2022 को किसानों के खाते में वितरित की गई। इस बात की जानकारी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के द्वारा वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से प्रदान की गई है। 10.09 करोड़ किसानों को नववर्ष के तोहफे के रुप में ये राशि ट्रांसफर की गई। जल्द बाकी किसानों को भी किसान सम्मान निधि 10वीं किस्त की राशि पहुंचाई जाएगी। 10.09 करोड़ किसानों को कुल 20946 करोड़ रुपए की राशि ट्रांसफर की गई। इस मौके पर प्रधानमंत्री जी ने देश भर के कई किसान उत्पादक संगठनों से भी बातचीत की। इन सभी संगठनों से भविष्य में निवेश के लिए सरकार की ओर से कुल 14 करोड़ रुपया की इक्विटी ग्रांड दिया गया। जिससे करीब 1.25 लाख किसानों को लाभ मिलेगा।

किसानों के लिए ईकेवाईसी कराना हुआ महत्वपूर्ण

सरकार द्वारा प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के अंतर्गत लाभ प्राप्त कर रहे किसानों को ईकेवाईसी कराना महत्वपूर्ण कर दिया गया है। यदि किसानों द्वारा 31 मार्च 2022 तक केवाईसी अपडेट नहीं कराया गया तो इस स्थिति में किसानों की अगली किस्त को भी रोका जा सकता है। यमुनानगर में लगभग 65155 किसान इस योजना के अंतर्गत पंजीकृत हैं। कृषि उपनिदेशक जसविंदर सैनी द्वारा सभी किसानों को इस योजना के अंतर्गत लाभ जारी रखने के लिए अपना केवाईसी कराने की सलाह दी गई है। किसान आधार कार्ड साथ ले जाकर किसी भी सीएससी केंद्र से अपना वेरिफिकेशन करवा सकते हैं। सरकार द्वारा इस योजना को वर्ष 2019 में आरंभ किया गया था। इसके अलावा एंड्रॉयड फोन के माध्यम से भी आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ईकेवाईसी किया जा सकता है।

किसान सम्मान निधि eKYC ऑनलाइन 2022

हाल ही में केंद्र सरकार द्वारा किसान सम्मान निधि के अंतर्गत आने वाले सभी लाभार्थियों को 10 वी किश्त का लाभ प्राप्त करने के लिए सर्वप्रथम eKYC करना आवश्यक कर दिया है यदि आप भी एक पात्र किसान है और किसान सम्मान निधि योजना योजना के लिए eKYC करना चाहते है तो आपको दी गयी प्रक्रिया का पालन करना होगा

  • सर्वप्रथम आप किसान सम्मान निधि लिस्ट की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं
  • आधिकारिक वेबसाइट पर आपको फार्मर कॉर्नर में ईकेवाईसी नामक (eKYC) विकल्प दिखाई देगा
  • इस विकल्प पर क्लिक करें और एक नया वेब पेज खोलें
  • इसके बाद मांगी गई जानकारी (Aadhar Card Number) आधार कार्ड का नंबर भरकर Search Option पर क्लिक करें
  • इसके पश्चात आपके सामने लाभार्थी का डाटा खुल कर आएगा
  • अब मांगी गई सभी जानकारियों को सही सही प्रकार भरकर सबमिट बटन पर क्लिक कर दें
  • इस प्रकार से आपका किसान सम्मान निधि योजना के अंतर्गत केवाईसी पूर्ण हो जाएगी

किसान सम्मान निधि के लिए ई केवाईसी अनिवार्य

सरकार द्वारा किसान सम्मान निधि लिस्ट के अंतर्गत 31 मार्च 2022 तक ई केवाईसी अपडेट कराना अनिवार्य कर दिया गया है। ई केवाईसी अपडेट करवाने के निर्देश केंद्र सरकार द्वारा जारी किए गए हैं। केंद्र सरकार द्वारा दिसंबर महा में सभी राज्य सरकारों को पत्र भेजे गए थे। जिसमें सभी लाभार्थियों के ई केवाईसी अपडेट करने से संबंधित जानकारी प्रदान की गई थी। सभी राज्य सरकारों द्वारा जिले के कृषि अधिकारियों को पत्र भेजकर सभी लाभार्थियों का ई केवाईसी अपडेट करवाने के निर्देश दिए थे। जिसके लिए कृषि अधिकारियों द्वारा किसानों के बीच प्रचार प्रसार किया जा रहा है।

  • इस संबंध में सभी किसान सलाहकार, कृषि समन्वयक को निर्देश दिए गए हैं कि किसानों के बीच ई केवाईसी अपडेट कराने की जानकारी प्रदान करें।
  • ई केवाईसी कॉमन सर्विस सेंटर पर बायोमैट्रिक सिस्टम से अपडेट किया जा सकता है।
  • इसके अलावा लाभार्थी ई केवाईसी स्वयं मोबाइल से विभाग के पोर्टल पर लॉगिन करके भी अपडेट कर सकता है।
  • यदि किसानों द्वारा समय पर ई केवाईसी अपडेट नहीं किया गया तो उनको इस योजना का लाभ नहीं प्रदान किया जाएगा।

1 जनवरी 2022 को जारी की जाएगी 10वीं किस्त की राशि

PM Kisan Yojana की 10वी किस्त प्राप्त करने वाले सभी पात्र नागरिकों को जल्द सरकार द्वारा ₹2000 की राशि उनके खाते में भेजी जाएगी। यह राशि 1 जनवरी 2022 को जारी की जाएगी 10वीं किस्त की राशि । सरकार द्वारा दसवीं किस्त की राशि प्रदान करने की सभी तैयारियां आरंभ कर दी गई हैं। यदि आप भी 10वीं किस्त प्राप्त करने के पात्र हैं तो आप अपनी स्टेटस की जांच करके पता लगा सकते हैं की आपकी किस्त का क्या स्टेटस है।

सभी किसानों के खाते में जल्द आएगी दसवीं किस्त की राशि

जैसे कि आप सभी लोग जानते हैं किसान सम्मान निधि योजना के अंतर्गत 10वीं किस्त की राशि किसानों के खाते में 1 जनवरी 2022 को ट्रांसफर की गई है। लेकिन अभी भी कई किसान ऐसे हैं जिनके खाते में 10वीं किस्त की राशि नहीं पहुंची है। ऐसे में किसान इस बात को लेकर परेशान हैं कि दसवीं किस की राशि उनके खाते में क्यों नहीं आई है। किसानों को इस संबंध में परेशान होने की आवश्यकता नहीं है। क्योंकि दिसंबर से मार्च की किस्त की राशि 31 मार्च 2022 तक किसानों के खाते मे आती रहेगी। पोर्टल पर उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार 12.44 करोड़ से अधिक किसान योजना के अंतर्गत रजिस्टर्ड है एवं 105195002 किसानों के खाते में अब तक 10वीं किस्त की राशि पहुंचाई जा चुकी है। कई किसान ऐसे हैं जिनका नाम पिछली लिस्ट में था लेकिन इस लिस्ट में नहीं है।

इस संबंध में किसान अपनी शिकायत हेल्पलाइन नंबर पर संपर्क करके दर्ज कर सकते हैं। हेल्पलाइन नंबर से संबंधित जानकारी कुछ इस प्रकार है।

  • पीएम किसान टोल फ्री नंबर: 18001155266
  • पीएम किसान हेल्पलाइन नंबर:155261
  • किसान लैंडलाइन नंबर्स: 011—23381092, 23382401
  • पीएम किसान की नई हेल्पलाइन: 011-24300606
  • पीएम किसान की एक और हेल्पलाइन है: 0120-6025109
  • ई-मेल आईडी: pmkisan-ict@gov.in

Overview Of Kisan Samman Nidhi Yojana List 2022

योजना का नाम किसान सम्मान निधि योजना लिस्ट
इनके द्वारा शुरू की गयी केंद्र सरकार द्वारा
लाभार्थी देश के छोटे और सीमांत किसान
उद्देश्य किसानो को आर्थिक सहायता प्रदान करना
ऑफिसियल वेबसाइट https://www.pmkisan.gov.in/
योजना का प्रकार केंद्र सरकार की योजना
लाभ रुपए 6000 की आर्थिक सहायता
आरंभ तिथि 1-12-2018
पांचवी क़िस्त हेतु सम्मिलित की गयी लाभार्थियों की संख्या 8.69 करोड़
छठी क़िस्त आरम्भ तिथि 10 April 2020
सातवीं क़िस्त आरम्भ तिथि 25 December 2020
आठवीं क़िस्त जारी करने की तिथि 14 May 2021
नौवीं क़िस्त जारी करने की तिथि 9 Augest 2021
दसवीं क़िस्त जारी करने की तिथि 1 January 2022
माह अप्रैल 2020 में जारी की गयी धनराशि 7,384 करोड़
पीएम किसान सम्मान पंजीकरण फॉर्म यहां क्लिक करें
पीएम किसान सम्मान लाभार्थी स्थिति यहां क्लिक करें
लाभार्थी सूची की जाँच करें यहां क्लिक करें
किसान सम्मान निधि योजना आवेदन पत्र यहां क्लिक करें

 

Read More :-

  • pradhan mantri awas yojana gramin online apply
  • PM Kisan Registration 2022 Apply for Rs 2000 at pmkisan.gov.in
  • PM Kisan Status 10th Kist Date, 2000 Rupee Installment Check
  • PM Karam Yogi Mandhan Yojana 2022
  • किसान सम्मान निधि लिस्ट 2022: pmkisan.gov.in List || kisan samman nidhi yojana list
  • The Roadmap To Purchasing The Best Term Plan For Your Life
  • Failing to Remove Snow in Front of Your Home Can Be a Big Mistake
  • How Does The Judge Decide A Montgomery Divorce Alimony?
  • Harmanpreet Kaur: A Brief Biography
  • WPL Auction 2023 News Updates
©2023 News Mozi | Design: Newspaperly WordPress Theme