प्रधानमंत्री देशवासियों के लिए तरह तरह की योजनाओं को शुरू करते रहते है। उन्ही में से एक योजना के बारे में हम आपको बताने वाले है जिसका नाम है प्रधानमंत्री प्रवासी तीर्थ दर्शन योजना। इस योजना का उद्देश्य प्रवासी भारतीयों को भारत लाकर यहां की संस्कृति और इतिहास के बारे में परिचित करवाना है। यह योजना उन लोगों के लिए है जिनका जन्म तो भारत में हुआ है पर वो यहाँ नहीं रहते और कई कारणों से अपने देश की संस्कृति और धर्म को नहीं जान पाते।
इस सरकारी योजना के अंतर्गत सभी भारतीय प्रवासी नागरिक भारत में धार्मिक स्थलों का आसानी से भ्रमण कर सकते है। इतना ही नहीं इस योजना के अंतर्गत वह सभी एक वर्ष में 2 बार इस यात्रा का लाभ उठा सकते है। इस योजना के शुरू होने से सबसे अधिक लाभ भारत के गैर निवासी भारतीयों को मिलेगा जिससे उन्हें देश की संस्कृति और धर्म के बारे में अधिक से अधिक जानने में सहायता मिलेगी। इससे सरकारी योजना के चलते भारत में पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा जोकि भारत के सकल घरेलु उत्पाद यानी जीडीपी में अपना प्रमुख योगदान दे सकता है।
प्रधानमंत्री प्रवासी तीर्थ दर्शन योजना के मुख्य बिंदु
- इस योजना के अंतर्गत समूह को भारत के सभी प्रमुख धर्मों के धर्मिक स्थलों पर ले जाया जाएगा।
- योजना के अंतर्गत दौरा पूरी तरह से सरकार द्वारा प्रायोजित किया जाएगा। सरकार अपने देश से हवाई यात्रा सहित सभी खर्च वहन करेगी।
- प्रवासी तीर्थ योजना का लाभ 45 वर्ष से 65 वर्ष के सभी नागरिकों को दिया जाएगा।
- इस योजना के अंतर्गत पहली प्राथमिकता मॉरीशस, फिजी, सूरीनाम, गुयाना, त्रिनिदाद और टोबैको और जमैका जैसे गिरमिटिया देशों के लोगों को दी जाएगी।
- इस योजना के अंतर्गत पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा।
- योजना के जरिए भारत के गैर निवासी भारतीय नागरिकों को देश की संस्कृति को जानने का अवसर मिल पाएगा।
प्रवासी तीर्थ दर्शन योजना के लिए पात्रता व दस्तावेज
- इस योजना का लाभ प्रवासी भारतीय ही उठा सकते है।
- चुने जाने वाले लोगों में गिरमिटिया देशों के लोगों को प्राथमिकता दी जाएगी।
- आवेदन करने के लिए आयु सीमा 45 वर्ष से 65 वर्ष होनी चाहिए।
- आयु प्रमाण पत्र
- आवासीय प्रमाण पत्र जिससे ये पता चले कि आवेदक एनआरआई है।
PM Pravasi Teerth Darshan Yojana Online Registration
यदि आप प्रवासी तीर्थ दर्शन योजना में पंजीकरण करना चाहते है तो आपको नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करना होगा :-
- सबसे पहले आपको भारत को जाने की आधिकारिक वेबसाइट https://www.kip.gov.in/ पर जाना होगा।
- अब आपके सामने एक पेज खुलेगा। इसमें यदि आप पहले से रजिस्टर है तो आप अपनी यूजर आईडी और पासवर्ड डालकर लॉगिन कर सकते है।
- अगर रजिस्टर नहीं है तो For Registration पर क्लिक करें।
- इस पर क्लिक करते ही आपके सामने एक फॉर्म खुलकर आ जाएगा।
- फॉर्म में पूछी गयी सभी जानकारी को ध्यानपूर्वक भरकर Submit बटन पर क्लिक करें।
- अब आपका रजिस्ट्रेशन पूरा हो गया है। अब आप लॉगिन करके चेक कर सकते है कि प्रवासी तीर्थ दर्शन योजना के लिए रजिस्ट्रेशन हो रहे है या नहीं।
- यदि रजिस्ट्रेशन हो रही है तो आप Apply कर सकते है।
Read More :-
- pradhan mantri awas yojana gramin online apply
- PM Kisan Registration 2022 Apply for Rs 2000 at pmkisan.gov.in
- PM Kisan Status 10th Kist Date, 2000 Rupee Installment Check
- PM Karam Yogi Mandhan Yojana 2022
- किसान सम्मान निधि लिस्ट 2022: pmkisan.gov.in List || kisan samman nidhi yojana list
- पीएम स्वामित्व योजना 2021 – PM Swamitva Yojana
- Pradhan Mantri Matsya Sampada Yojana
- ऑपरेशन ग्रीन योजना 2022 | Operation Green
- प्रधानमंत्री छात्रवृत्ति योजना 2022 | PMSS पीएम स्कॉलरशिप रजिस्ट्रेशन
- PM Pravasi Teerth Darshan Yojana 2022 NRI Scheme Online Registration